बोकारोः S S कॉलेज चास में प्रशासनिक अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

Bokaro: S S कॉलेज, चास में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, वित्तीय गड़बड़ियों और सचिव की कार्यशैली के विरोध में सोमवार को छात्रों ने...

बोकारो
छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

Bokaro: S S कॉलेज, चास में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, वित्तीय गड़बड़ियों और सचिव की कार्यशैली के विरोध में सोमवार को छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व छात्र नेता युगदेव महथा और सोनू राय ने किया.

छात्रों ने लगाए ये आरोप

छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में प्रशासनिक मनमानी, भाई-भतीजावाद और अवैध नियुक्तियां हो रही हैं. साथ ही पौधारोपण अभियान में वित्तीय अनियमितता और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया गया.

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के प्रदर्शन और बढ़ते आक्रोश को देखते हुए कॉलेज प्रशासन में हलचल मच गई. छात्र नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कर्मचारियों के सम्मान की रक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा. इसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रबंधन की होगी.

छात्र संघ की प्रमुख मांगें

  • वर्तमान सचिव की कथित प्रशासनिक मनमानी और तानाशाही रवैये पर तत्काल रोक लगाई जाए.
  • कॉलेज में हुई कथित अवैध नियुक्तियों और भाई-भतीजावाद की निष्पक्ष जांच कराई जाए.
  • पौधारोपण अभियान में हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए.
  • कॉलेज के स्टाफ के साथ कथित अभद्र व्यवहार को लेकर सचिव सार्वजनिक रूप से माफी मांगें.

ALSO READ: खूंटी: उफनती नदी, कंधों पर गर्भवती… फिर गूंजी किलकारी, सिस्टम पर उठे सवाल

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *