Khunti: अड़की प्रखंड परिसर में सोमवार को कृषि विभाग की ओर से बोहंडा, कोचांग, मदहातु और तिरला पंचायत के किसानों के बीच अरहर, उड़द और मड़ुआ के बीज का वितरण किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित करना तथा कृषि उत्पादन में वृद्धि करना था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल शामिल हुए. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न कृषि योजनाएं संचालित कर रही है. उन्होंने किसानों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर बेहतर उत्पादन करने की अपील की.
किसानों को बीजों के सही उपयोग से फसल बढ़ाने के उपायों की दी गई जानकारी
इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को बीजों के सही उपयोग, वैज्ञानिक खेती की नई तकनीकों तथा फसल उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी. साथ ही समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई. कार्यक्रम में अड़की प्रमुख कृष्णा सिंह मुंडा, उप प्रमुख जोसेफ कंडीर, प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलजार अंजुम, बीटीएम संजय कुमार, कसमार ग्राम प्रधान पौलूस हेंब्रम, रतन मुंडा, मसीह सोए, दिनेश हेंब्रम, प्रेम मानकी, पवन सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: खूंटी: उफनती नदी, कंधों पर गर्भवती… फिर गूंजी किलकारी, सिस्टम पर उठे सवाल
