Bokaro: बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के 500 मेगावाट वाले पावर प्लांट परिसर में मंगलवार को एक भव्य और गौरवपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर देश की आन-बान और शान के प्रतीक 31 मीटर ऊंचे हाईमास्ट विशाल राष्ट्रीय ध्वज का गरिमामय लोकार्पण हुआ. इस गगनचुंबी तिरंगे का अनावरण एचओपी सह मुख्य महाप्रबंधक सुशील कुमार अरजरिया ने किया. इसके बाद पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल से सराबोर हो उठा. मौके पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एचओपी सुशील कुमार अरजरिया ने कहा कि यह गगनचुंबी राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश की संप्रभुता, अखंडता और अटूट गौरव का प्रतीक है. पावर प्लांट परिसर में इस विशाल तिरंगे की स्थापना से न केवल संपूर्ण क्षेत्र की शोभा बढ़ेगी, बल्कि यह हर दिन यहां काम करने वाले सभी कर्मियों के भीतर राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और नई ऊर्जा का संचार भी करेगा.

यह भी पढ़ें: बोकारो: किशोरी के साथ छेड़छाड़ व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार

राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान
उन्होंने सभी से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्लांट की उन्नति में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान डीवीसी के कई अधिकारी और कर्मचारी इसके साक्षी बने. मौके पर वरीय महाप्रबंधक (ओएंडएम) मधुकर श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (एचआर) एए कुजूर, महाप्रबंधक राजेश विश्वास, एसके महापात्र, सोमेन मंडल, नरेश मुरस्कर, उप महाप्रबंधक (डीजीएम) सुरजीत सिंह, तीताबर रहमान, शैलेंद्र कुमार तथा अभिजीत दुले उपस्थित रहे. इसके साथ ही वरीय प्रबंधक (एचआर) पार्थ सारथी मुखर्जी, प्रशांत कुमार, शशि शेखर, मनीष कुमार चैधरी, रजत शुभ्रा डे, संदीप भगत, देव प्रसाद खां, सुनील कुमार, गुंजन कुमार, राकेश कुमार, सूरज कुमार तिवारी सहित भारी संख्या में कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गरीबों की थाली और राशन व्यवस्था पर मुख्यमंत्री का फोकस, शहरी मजदूरों के लिए बढ़ेंगे दाल-भात केंद्र
