Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, 21 दिनों में वसूला 43,47,500 रुपये का जुर्माना

Bokaro: बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यातायात पुलिस उपाधीक्षक अजय प्रसाद के नेतृत्व में यातायात थाना प्रभारी के साथ 01 जून से...

Bokaro Traffic police
बोकारो ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

Bokaro: बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यातायात पुलिस उपाधीक्षक अजय प्रसाद के नेतृत्व में यातायात थाना प्रभारी के साथ 01 जून से 21 जून तक विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई. साथ ही भारी वाहन एवं छोटे वाहनों के विरूद्ध Breath Analyzer का उपयोग कर Drunk & Drive चलाया गया. MV Act के धाराओं का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध कार्रवाई की गई है. इस दौरान करीब 43, 47,500 रूपए बतौर जुर्माना वसूला गया.

15 लोगों के खिलाफ काटा गया चालान

इस अभियान के दौरान बिना हेलमेट 1034, बिना हेलमेट पीछे के सवारी 860, दो पहिया वाहन पर ट्रिपल लोड 758, बिना प्रदुषण प्रमाण पत्र के 728, बिना अनुज्ञप्ति 27, बिना बीमा 324, वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग 8, काला शीशा 7, बिना सीट बेल्ट 30, रॉग पार्किंग 221 तथा नशे की हालत में वाहन चलाने के लिए 15 लोगों के खिलाफ चालान काटा गया.

इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 2852 वाहन चालक / मालिको से विरूद्ध कुल 43,47,500/-रू. का जुर्माना किया गया. साथ ही इस दौरान सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु आम जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाते हुए अपील की गई है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें.

यह भी पढ़ें: गुमला: लिवर सिरोसिस से पीड़ित जगरनाथ तिर्की से उपायुक्त ने की मुलाकात, समुचित उपचार एवं सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *