Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो ट्रेजरी घोटाला: अकाउंटेंट कौशल पांडे ने कबूला गुनाह, कहा- ऊपर से नीचे तक सबने खाया कमीशन

Ranchi: बोकारो ट्रेजरी घोटाले मामले में अकाउंटेंट कौशल पांडे ने गुनाह कबूल किया है. एसआईटी की पूछताछ में कौशल पांडे ने बताया...

Ranchi: बोकारो ट्रेजरी घोटाले मामले में अकाउंटेंट कौशल पांडे ने गुनाह कबूल किया है. एसआईटी की पूछताछ में कौशल पांडे ने बताया कि ऊपर से नीचे तक सभी पदाधिकारियों ने कमीशन खाया है. कमीशन देने के बाद ही यह फर्जीवाड़ा लगातार हो रहा था. कौशल पांडे के इस बयान के बाद कई अधिकारियों से पूछताछ की जा सकती है.

दूसरे दिन भी जारी पूछताछ

कौशल पांडे से नेहा बाला और नरेश सिन्हा दूसरे दिन भी पूछताछ कर रहे हैं. पूछताछ के दौरान कौशल पांडे ने पुलिस को अहम जानकारियां दी हैं. कौशल पांडे बोकारो पुलिस कार्यालय में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे. कौशल पांडे को तीन दिनों की रिमांड पर पूछताछ के लिए साइबर थाना लाया गया है. कौशल पांडे से कल भी पूछताछ हुई थी, लेकिन कल वह बहानेबाजी करते रहे थे. आज की पूछताछ में कमीशन की बात कबूली है.

वित्तीय गड़बड़ी का पूरा मामला

यह पूरा मामला वित्तीय अनियमितता और जालसाजी से जुड़ा हुआ है. इसके पहले भी कौशल पांडे से पूछताछ की गई थी. उसके बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया था.

Also Read: DC-SSP ने दिखाई 45 हाईटेक पेट्रोलिंग बाइक को हरी झंडी

ई-कुबेर सिस्टम में हेरफेर का आरोप

आपको बता दें कि यह पूरा मामला वित्तीय अनियमितता और जालसाजी का है, न कि किसी सामान्य साइबर ठगी का. यह घोटाला पुलिस विभाग के एक सेवानिवृत्त हवलदार उपेंद्र सिंह के नाम पर किया गया है. अकाउंटेंट कौशल पांडे ने ई-कुबेर (e-Kuber) बिल मैनेजमेंट सिस्टम पर मृत या सेवानिवृत्त कर्मचारियों की जन्मतिथि और खाता संख्या में हेरफेर कर लगभग 25 महीनों (नवंबर 2023 से मार्च 2026 के बीच) में 63 बार अवैध तरीके से पैसे निकाले हैं.

परिजनों के खातों में ट्रांसफर की रकम

सरकारी खजाने से निकाली गई यह भारी रकम उसने अपनी पत्नी अनु पांडे और मां के बैंक खातों में ट्रांसफर की थी.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *