Click Here

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सदर अस्पताल में HIV जागरूकता अभियान की शुरुआत, रक्तदान शिविर भी आयोजित

Ranchi: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर बुधवार को सदर अस्पताल, रांची के ब्लड बैंक में Intensified HIV Campaign 2026 की शुरुआत...

HIV awareness campaign
HIV जागरूकता अभियान की शुरुआत

Ranchi: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर बुधवार को सदर अस्पताल, रांची के ब्लड बैंक में Intensified HIV Campaign 2026 की शुरुआत की गई. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दीप जलाकर अभियान का शुभारंभ किया. इस दौरान स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाया गया. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि HIV संक्रमण को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाना सबसे जरूरी है. उन्होंने कहा कि झारखंड को स्वस्थ राज्य बनाना सरकार की प्राथमिकता है. स्वास्थ्य सेवाओं के साथ लोगों को बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी देना भी जरूरी है.

राज्य में HIV संक्रमण के मामलों में कमी

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में पहले के मुकाबले HIV संक्रमण के मामलों में कमी आई है. सरकार इसकी लगातार निगरानी कर रही है. मंत्री ने सरायकेला और साहिबगंज जिले में HIV रोकथाम के लिए किए जा रहे काम की सराहना की. उन्होंने अधिकारियों को HIV के अधिक मामलों वाले 9 जिलों को चिन्हित कर वहां विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया.

युवाओं को जागरूक करने पर जोर

झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि HIV के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान करीब एक महीने तक चलाया जाएगा. इसमें युवाओं को खास तौर पर HIV से बचाव, जांच और इलाज की जानकारी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि नए HIV संक्रमण के करीब 19 प्रतिशत मामले 13 से 24 साल के युवाओं में सामने आ रहे हैं, इसलिए युवाओं को जागरूक करना जरूरी है.

जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने HIV जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके साथ ही NSS के स्वयंसेवकों और ANM स्कूल की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली. रैली के जरिए लोगों को HIV के कारण, बचाव, जांच और इलाज की जानकारी दी गई.

रक्तदान करने वालों को किया सम्मानित

शिविर में स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले लोगों को स्वास्थ्य मंत्री ने सम्मानित किया. उन्होंने स्वस्थ लोगों से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की, ताकि जरूरतमंद मरीजों के लिए ब्लड की कमी न हो. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में जल्द ही ऐसी व्यवस्था विकसित करने की तैयारी है, जिसमें फोन करने पर करीब 15 मिनट में रक्त उपलब्ध कराया जा सके. उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को लागू करने की दिशा में काम किया जा रहा है.

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद 

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मंसूर अंसारी, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, परियोजना निदेशक शशि प्रकाश सिंह, सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद, उपाधीक्षक डॉ. बिमलेश सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रंजू सिन्हा सहित स्वास्थ्यकर्मी, NSS स्वयंसेवक और ANM छात्राएं मौजूद रहीं.

यह भी पढ़ें: पलामू: MMCH में पेयजल संकट पर कांग्रेस नाराज, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *