Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा: NEET Exam को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Simdeaga: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव एवं सांसद के.सी. वेणुगोपाल के पत्र तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो...

neet simdega news

Simdeaga: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव एवं सांसद के.सी. वेणुगोपाल के पत्र तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर छात्रों एवं युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर सिमडेगा जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को प्रेस वार्ता आयोजित की. प्रेस वार्ता में नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं, भर्ती प्रक्रियाओं में विलंब, बढ़ती बेरोजगारी तथा शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया.

केंद्र सरकार विफल रही है

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में नीट परीक्षा को लेकर लगातार विवाद सामने आए हैं, जिससे लाखों छात्रों और अभिभावकों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने में केंद्र सरकार विफल रही है. सुनील सिंह ने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और रोजगार के अवसरों की कमी से देश का युवा वर्ग निराश है. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान शिक्षा नीति और शिक्षण संस्थानों के बढ़ते निजीकरण से आम एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है.

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग 

कांग्रेस का मानना है कि शिक्षा सभी के लिए सुलभ और समान अवसर प्रदान करने वाली होनी चाहिए. उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की. साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी. प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े मामलों में केंद्र सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की.

AlsoRead:उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस: तीन आरोपियों की जमानत पर 30 जून को सुनवाई, केस डायरी पेश करने का आदेश

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *