BREAKING- पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव से पूछताछ खत्म, करीब 5-6 घंटे हुए सवाल जवाब

Ranchi: पूर्व मंत्री और कांग्रेस के सीनियर विधायक रामेश्वर उरांव से ED की पूछताछ खत्म हो गई है जिसके बाद वह ED...

Ranchi: पूर्व मंत्री और कांग्रेस के सीनियर विधायक रामेश्वर उरांव से ED की पूछताछ खत्म हो गई है जिसके बाद वह ED कार्यालय से निकल गए. मंगलवार को एजेंसी ने उनसे लगभग 5-6 घंटे सवाल जवाब किये.उसके बाद वह निकले. दूसरा समन जारी होने के बाद राज्य के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के सीनियर विधायक रामेश्वर उरांव आज यानि मंगलवार को करीब 11 बजे ED ऑफिस पहुंचे थे.

पूछताछ में मिली जानकारी के बाद आगे भी जांच रहेगी जारी 

ED ने उन्हें पिछले दिनों समन जारी कर पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा था. इससे पहले सोमवार को ED ने रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव से सोमवार को पूछताछ की थी. इस पूछताछ में कई अहम और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. अब रोहित उरांव और रमेश्वर उरांव से हुई पूछताछ में मिली जानकारी के बाद एजेंसी अपनी जाँच आगे बढ़ाएगी.

ALSO READ : हजारीबाग पुलिस की लंबित मामलों पर सख्ती, SP ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *