रथयात्रा के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिला न्योता, 16 जुलाई से गूंजेगा जय जगन्नाथ

Ranchi: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर और अटूट आस्था का प्रतीक जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव-2026 इस बार और भी भव्य होने जा रहा...

Chief Minister Hemant Soren invited for Rath Yatra, Jai Jagannath to resonate from July 16

Ranchi: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर और अटूट आस्था का प्रतीक जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव-2026 इस बार और भी भव्य होने जा रहा है. आयोजन की तैयारियों के बीच, जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें इस ऐतिहासिक महामहोत्सव का औपचारिक आमंत्रण सौंपा. मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए महोत्सव के सफल आयोजन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

यह भी पढ़ें: BREAKING- पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव से पूछताछ खत्म, करीब 5-6 घंटे हुए सवाल जवाब

परंपरा और आधुनिकता का संगम

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात में समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को 16 जुलाई से शुरू होने वाले नौ दिवसीय महोत्सव की रूपरेखा से अवगत कराया. मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष एनएन पांडे और प्रथम सेवक ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस बार आयोजन को और अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि जगन्नाथपुर रथ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि झारखंड की साझा संस्कृति और जन-आस्था का जीवंत उदाहरण है. उन्होंने कहा कि यह महोत्सव हमारी धार्मिक पहचान का एक अभिन्न हिस्सा है. राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है ताकि हर कोई शांतिपूर्ण ढंग से प्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर सके.

यह भी पढ़ें: सांसद ढुल्लू महतो ने अरूप चटर्जी पर उठाए गंभीर सवाल, कहा- ‘मेरे ऊपर आरोप साबित हो जाए, तो सरकार से इच्छामृत्यु की करूंगा मांग’

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर से निकलने वाली यह रथयात्रा पूरे झारखंड के लिए आकर्षण का केंद्र होती है. प्रशासन और न्यास समिति मिलकर लाखों की संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यापक सुरक्षा चक्र और बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं. मंदिर परिसर से लेकर मौसी बाड़ी तक रूट का सौंदर्यीकरण और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. प्रतिनिधिमंडल में सचिव प्रसन्न कुमार, सदस्य गोपाल उपाध्याय, नीतू देवी, कमल ठाकुर एवं अमरदीप कौशल मौजूद थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *