पैसों के विवाद में चाकू से गोदकर की बेरहमी से हत्या, आरोपी फरार

GIRIDIH: जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र के गलवाती पंचायत स्थित खैरीडीह पत्थर खदान में पैसों के बंटवारे को लेकर उठा विवाद खूनी...

GIRIDIH: जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र के गलवाती पंचायत स्थित खैरीडीह पत्थर खदान में पैसों के बंटवारे को लेकर उठा विवाद खूनी अंजाम तक पहुंच गया. मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और एक व्यक्ति को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया.

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान खैरीडीह निवासी 56 वर्षीय रफीक अंसारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि रफीक अंसारी और जियाउल अंसारी के बीच खदान के पैसों को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था.

कैसे हुई वारदात

बीती रात विवाद एक बार फिर भड़क उठा और गुस्से में आकर जियाउल ने रफीक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Also Read: झारखंड के खजाने में खनिज की चमक: वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत में ही 745 करोड़ का बंपर राजस्व, डिस्पैच में भी बनाया रिकॉर्ड

इलाके में तनाव

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. गांव में तनाव का माहौल है और मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

पुलिस कार्रवाई जारी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *