Giridih: अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ CCL और पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए तस्करों की कमर तोड़ने का काम किया है. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कबरीबाद माइंस में संयुक्त छापेमारी के दौरान कोयला चोरी में इस्तेमाल की जा रही 17 बाइक जब्त की गई हैं. इस कार्रवाई के बाद इलाके में कोयला चोरों के बीच हड़कंप मच गया है.
बताया जा रहा है कि लंबे समय से कबरीबाद माइंस में अवैध कोयला कारोबार फल-फूल रहा था, जिससे न केवल राजस्व का नुकसान हो रहा था, बल्कि खदानों में दुर्घटना का खतरा भी लगातार बना हुआ था. इसी को देखते हुए CCL और पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए यह बड़ी कार्रवाई की.
जीएस मीना ने क्या कहा…
पूरे मामले पर जानकारी देते हुए परियोजना पदाधिकारी जीएस मीना ने स्पष्ट कहा कि अवैध कोयला कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने बताया कि ऐसे तस्कर खदान में कोयला उत्पादन में बाधा डालते हैं और मजदूरों की जान को भी खतरे में डालते हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और कोयला चोरी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस अभियान में मुफ्फसिल थाना पुलिस का भी अहम सहयोग रहा.
ALSO READ: बाबू वीर कुंवर सिंह जयंती पर DC और SP ने किए माल्यार्पण
