Newswave Desk: BSNL ने नए ग्राहकों को जोड़ने के लिए एक बेहद सस्ता प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. कंपनी अब सिर्फ 51 रुपये में ऐसा प्लान दे रही है जिसमें यूजर्स को 28 दिनों तक रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलेगी. खास बात यह है कि नया सिम लेने पर ग्राहकों को सिम कार्ड के लिए अलग से कोई शुल्क नहीं देना होगा.

कंपनी का यह प्लान खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर लाया गया है जो कम कीमत में ज्यादा डेटा और कॉलिंग सुविधा चाहते हैं. हालांकि यह ऑफर सिर्फ नए ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध रहेगा. यानी जो लोग पहले से BSNL का नंबर इस्तेमाल कर रहे हैं, वे इसका फायदा नहीं उठा पाएंगे.
BSNL को निजी कंपनियों के मुकाबले मजबूत बनाने पर जोर
बीते कुछ समय से BSNL अपने 4G नेटवर्क को तेजी से मजबूत करने में जुटा हुआ है. कई शहरों और राज्यों में कंपनी की 4G सेवा शुरू हो चुकी है, जबकि लगातार नए टावर भी लगाए जा रहे हैं. सरकार भी BSNL को निजी कंपनियों के मुकाबले मजबूत बनाने पर जोर दे रही है.
भारत में आज भी बड़ी संख्या में ऐसे यूजर्स हैं जो सस्ते रिचार्ज प्लान को प्राथमिकता देते हैं, खासकर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में. ऐसे में BSNL का यह 51 रुपये वाला प्लान लोगों के लिए किफायती विकल्प माना जा रहा है. यह ऑफर 22 मई 2026 से 30 जून 2026 तक उपलब्ध रहेगा. यानी नया सिम लेने की सोच रहे लोगों के पास सीमित समय तक इसका फायदा उठाने का मौका होगा.
वहीं, दूसरी तरफ Reliance Jio का 355 रुपये वाला प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है, जिसमें कुल 25GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं. इसके साथ कंपनी OTT और AI फीचर्स भी ऑफर कर रही है.
ALSO READ: खोरठा जगत के ‘स्वर कोकिल’ पैसे की तंगी के कारण बिना इलाज CMC Vellore से लौटे
