Bokaro: झारखंड का शेफील्ड कहा जाने वाला बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड का भेंडरा निवासी खोरठा साहित्यकार, कवि व कलाकार सुरेश कुमार विश्वकर्मा ‘सुकुमार’ गंभीर बीमारी से ग्रस्त है. झारखंड की माटी के इस अनमोल रत्न, खोरठा भाषा आंदोलन (उलगुलान) के अग्रदूत और राज्य के सांस्कृतिक स्तंभ सुकुमार अपनी कमजोर आर्थिक हालात के कारण वेल्लोर से बिना इलाज के लौटने को मजबूर है. विडंबना यह है कि जिनके द्वारा लिखी गई 12 पुस्तकें (गद्य और पद्य) झारखंड के विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जाती है, आज के लिए वे और उनके परिवार के लोग CMC वेल्लोर से खाली हाथ लौटने की स्थिति में है.

सुकुमार वो कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज और कलम से झारखंड की संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई. टीवी से लेकर रेडियो तक में झारखंड की छाप छोड़ी. इसके बाद भी वह व्यवस्था की घोर उदासीनता के शिकार है. इलाज के लिए CMC अस्पताल में जो बजट बताया गया, उस खर्च को बिना झारखंड सरकार व समाज की मदद के संभव नहीं है.
बहुआयामी प्रतिभा के धनी, पर आर्थिक रूप से लाचार
भेंडरा गांव के निवासी ‘सुकुमार’ किसी परिचय के मोहताज नहीं है. वे खोरठा के प्रख्यात साहित्यकार, लेखक, कवि और दूरदर्शन के जाने-माने लोक गायक है. खोरठा जगत में उन्हें ‘स्वर कोकिल’ कहा जाता है. स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर के दर्जनों पुरस्कार उनके घर की शोभा बढ़ाते हैं, लेकिन इन उपलब्धियों के बावजूद ये मेडल और सर्टिफिकेट्स उनकी बीमारी का खर्च उठाने में असमर्थ है.
अपनी माटी के लाल के लिए कब जागेगी सरकार
जो सरकार और दल अपने को माय और माटी की सरकार होने का दंभ भरती है, सुकुमार जैसे राज्य के कोहिनूर की आर्थिक तंगी के कारण बिना इलाज CMC से लौटना, सिस्टम के मुंह पर करारा तमाचा जैसा है. राज्य की जनता और सुकुमार के प्रशंसक सरकार की उदासीनता और कार्यप्रणाली गंभीर प्रश्न खड़े कर रहे है. प्रशंसकों का कहना है कि एक ओर सरकार बड़े-बड़े आयोजनों और विज्ञापनों पर करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा देती है. वह, सरकार चाह ले तो राज्य की संस्कृति को सींचने वाले सुकुमार के इलाज के लिए एकमुश्त फंड जारी कर सकती है.
व्यवस्था से हार कर सुकुमार के पुत्र कुणाल भारती ने मदद के लिए बैंक खाता और फोन-पे नंबर जारी किया है.
- मदद के लिए बैंक विवरण (Bank Details for Help)
- बैंक का नाम: बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India)
- खाता संख्या (Account No): 488510110000666
- खाताधारक का नाम: KUNAL BHARATI (कुणाल भारती)
- फोन पे (PhonePe) नंबर: 9798428401
ALSO READ: पूर्व सांसद धीरज साहू ने मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
