चक्रधरपुर में श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया बकरीद का पर्व

Chakradharpur : चक्रधरपुर में गुरुवार को कुर्बानी का पर्व बकरीद श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया. सुबह से ही...

Chakradharpur : चक्रधरपुर में गुरुवार को कुर्बानी का पर्व बकरीद श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया. सुबह से ही शहर की विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां अकीदतमंदों ने विशेष नमाज अदा कर देश, राज्य और समाज में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी.

मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, दी बधाई

शहर की जामा मस्जिद, लोको मस्जिद, बंगला टॉड़ मस्जिद, दंदासाई नूरानी मस्जिद, मिल्लत कॉलोनी स्थित मस्जिदे बिलाल, पोटका मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया.

ALSO READ : ईद-उल-अजहा को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, SP शंभू कुमार सिंह ने किया शहर का निरीक्षण

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन रहा मुस्तैद

त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. सभी प्रमुख मस्जिदों और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. इस दौरान अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी अवधेश कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए थे.

सामाजिक एकता और सद्भाव का दिया संदेश

बकरीद के मौके पर पूरे शहर में उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला. लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और प्रेम, सद्भाव तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया.

ALSO READ चक्रधरपुर : प्लेटफार्म संख्या 2/3 पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *