News Wave Desk: चाइनीज टेक स्मार्टफोन कंपनी Realme जल्द ही भारत में अपना नया फोन Realme 16x 5G लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इस नए मॉडल के लॉन्च डेट से लेकर इसके कुछ फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है. इस मॉडल की खासियत की बात करें, तो यह 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च होने वाला है. बैटरी को लेकर कंपनी ने दावा किया है, कि एक बार फूल चार्ज करने के बाद बैटरी आसानी से 1 से 2 दिन तक का बैकअप दे सकती है. यह मॉडल कंपनी का बजट फोन होने वाला है. ऐसे में अगर आप भी बजट फोन खरीदना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए रियलमी का ये नया मॉडल अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आइए जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में.
कब लॉन्च होगा नया स्मार्टफोन?
Realme 16x 5G को कंपनी भारत में 12 अगस्त दोपहर 12 बजे लॉन्च करने वाली है. लॉन्च के बाद यह कंपनी के ऑफिशियल साइट के अलावा ऑनलाइन ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा. फिलहाल कंपनी ने सेल डेट कन्फर्म नहीं किया है.

क्या मिलेंगे फीचर्स?
डिजाइन: मॉडल की डिजाइन की बात करें, तो यह दो कलर Endurance Brown और Glory White में आएगा. इसका कैमरा मॉड्यूल वर्टिकल स्टाइल में दिया गया है, जो देखने में अट्रैक्टिव लगता है. यह IP65 रेटिंग से लैस होगा, यानी यह धूल और पानी की हल्की छींटों से सेफ रहेगा.

डिस्प्ले: Realme 16x 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है, जिससे यूजर्स को गेमिंग और स्क्रॉलिंग के दौरान काफी स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा. साथ ही डिस्प्ले में 1,200 निट्स ब्राइटनेस मिलेगी, जिससे बाहर तेज धूप में स्क्रीन आसानी से दिखाई देगी.
प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलेगा, जो 14GB RAM और 256GB स्टोरेज को सपोर्ट करेगा. साथ ही इसमें GT Boost इंजन और बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा, जिससे गेमिंग के दौरान फोन ठंडा रहेगा.
कैमरा: मॉडल के बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जो AI फीचर्स से लैस होगा.
बैटरी: इसमें 7000mAh बैटरी के साथ 45W का चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा.
यह भी पढ़ें: 7050mAh बैटरी और स्मूद डिस्प्ले के साथ आ रहा Vivo S2, जानिए कब होगा लॉन्च और क्या होगा खास

