जंगल में जला हुआ अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका से सनसनी

Giridih: जिले के लोकायनयनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लेढवा पहाड़ी जंगल में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिलने से...

Giridih: जिले के लोकायनयनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लेढवा पहाड़ी जंगल में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मंगलवार सुबह कुछ राहगीरों की नजर जब सड़क किनारे पड़े जले हुए शव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी.

पहचान मुश्किल, जुटी ग्रामीणों की भीड़

देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. शव पूरी तरह से जला हुआ होने के कारण उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है. स्थानीय लोग अपने स्तर पर महिला की शिनाख्त करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है.

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही लोकायनयनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आसपास के इलाके में सर्च अभियान भी चलाया है, ताकि कोई अहम सुराग मिल सके.

Also Read: 2800 करोड़ चिटफंड घोटाले के आरोपी वासुदेव बागची ने हाई कोर्ट से याचिकाएं वापस लीं

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया जा रहा है. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की कहीं और हत्या करने के बाद शव को पहचान छिपाने के उद्देश्य से जलाकर यहां फेंका गया है. हालांकि पुलिस इस संबंध में अभी कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है.

गुमशुदगी मामलों से किया जा रहा मिलान

पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है. इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *