10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश खत्म, FASTag और डिजिटल पेमेंट होंगे अनिवार्य

NEWS DESK: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल प्लाजा पर पेमेंट और FASTag को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है....

NEWS DESK: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल प्लाजा पर पेमेंट और FASTag को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है. 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश भुगतान पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा, जिससे लंबी लाइनों में इंतजार करने की समस्या खत्म होगी. अब यात्री डिजिटल माध्यम से त्वरित भुगतान कर सकते हैं और हाईवे पर सफर और सहज होगा.

FASTag अनिवार्य, भुगतान होगा सेंसर के जरिए

10 अप्रैल से टोल प्लाजा से गुजरने वाली सभी गाड़ियों के लिए FASTag अनिवार्य कर दिया गया है. जैसे ही वाहन टोल लेन से गुजरेगा, सेंसर रेडियो फ्रीक्वेंसी के जरिए शुल्क सीधे आपके लिंक किए गए खाते से कट जाएगा. इससे वाहन को रोकने की जरूरत नहीं होगी और ट्रैफिक जाम से बचा जा सकेगा.

यदि कोई व्यक्ति FASTag भूल भी जाए, तो वह यूपीआई के माध्यम से पेमेंट कर सकता है. कैश भुगतान न होने के कारण लेन-देन आसान और तेज होगा. ध्यान रहे कि यूपीआई से पेमेंट करने पर 1.25 गुना ज्यादा शुल्क देना होगा.

FASTag बनाना हुआ आसान

FASTag बनाने के लिए अब किसी ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. इसे ऑनलाइन ही बनवाया जा सकता है. HDFC, Axis जैसे बैंकों की वेबसाइट या पेटीएम, फोनपे जैसी यूपीआई ऐप्स के जरिए FASTag जारी किया जा सकता है. इसके साथ ही My FASTag ऐप का भी उपयोग किया जा सकता है.

ALSO READ: हुसैनाबाद में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर लापरवाही उजागर, अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *