पालकोट के बंगरू के समीप बस पलटी, एक दर्जन यात्री घायल

Gumla:जिले के पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगरू गांव के समीप सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. गुमला से सिमडेगा की...

Gumla:जिले के पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगरू गांव के समीप सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. गुमला से सिमडेगा की ओर जा रही मोनू बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. हादसे में करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए, जिनमें तीन लोगों के सिर में गंभीर चोट आई है. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.

राहत कार्य शुरू 

घटना की सूचना मिलते ही पालकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. पुलिस तथा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर पालकोट उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद कई घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

AlsoRead:पलामू : जमीन विवाद में हुई हत्या के दो आरोपी खोखा के साथ गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *