तमिलनाडु में यौन उत्पीड़न: CM जोसेफ विजय ने अपनाया कड़ा रूख, कहा- ‘ऐसे मामलों की तेजी से जांच कर दोषियों को दिलाएं कड़ी सजा’

Sexual harassment in Tamil Nadu: तमिलनाडु के सीएम सी जोसेफ विजय ने पुलिस को यौन अपराधों के मामलों में तुरंत एफआईआर दर्ज...

Sexual harassment in Tamil Nadu: तमिलनाडु के सीएम सी जोसेफ विजय ने पुलिस को यौन अपराधों के मामलों में तुरंत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की तेजी से जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए. कोयंबटूर में 10 साल की मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न और उसकी बेरहमी से हत्या के बाद कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही. उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट कर दिया है कि जघन्य अपराधों में शामिल लोगों से सख्ती से निपटा जाए. यह उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ऐसे समय में हुई है जब राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर टीवीके सरकार विपक्ष के निशाने पर है. मुख्य विपक्षी दल द्रमुक सहित विभिन्न राजनीतिक दल हत्या और यौन अपराधों की हालिया घटनाओं को लेकर सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं. इस राजनीतिक घमासान के बीच मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुधारने के लिए खुद कमान संभाली है.

यह भी पढ़ें: अवैध खनन मामले में प्रशासन ने, ड्रोन के साथ कराई सीमा की मापी

सीएम विजय ने की उच्च स्तरीय बैठक

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने एडवोकेट जनरल को अदालती सुनवाई तेज करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए पुख्ता एहतियाती कदम उठाए जाएं और समाज में जागरूकता बढ़ाई जाए. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, विजय ने अधिकारियों से कहा कि यौन उत्पीड़न के मामलों की जांच निष्पक्ष और मजबूत तरीके से हो, जिससे अपराधियों को मिलने वाली सजा दूसरों के लिए एक बड़ी मिसाल बने.

सीएम ने बच्ची के परिजनों से की बात, न्याय का दिया भरोसा

इससे पहले, रविवार को मुख्यमंत्री ने कोयंबटूर में जान गंवाने वाली बच्ची के परिजनों से फोन पर बात की थी उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और हर हाल में न्याय सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया था. सुलूर में हुई इस दिल दहला देने वाली वारदात से पूरे तमिलनाडु में भारी आक्रोश है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से एक बच्ची का परिचित बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: दिमाग ही नहीं, दिल से करें काम, दफ्तर से खाली हाथ न लौटें कोई फरियादी : दीपिका पांडेय सिंह

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *