हजारीबाग: MTS कोचिंग सेंटर में 28 अगस्त को रक्षाबंधन समारोह, संस्कार और सम्मान का दिया जाएगा संदेश

Hazaribagh: भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सम्मान के प्रतीक रक्षाबंधन को लेकर हॉस्पिटल चौक स्थित एमटीएस कोचिंग सेंटर में विशेष समारोह का...

Hazaribagh: भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सम्मान के प्रतीक रक्षाबंधन को लेकर हॉस्पिटल चौक स्थित एमटीएस कोचिंग सेंटर में विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा. संस्थान की ओर से 28 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन, मर्यादा और आपसी सम्मान का संदेश दिया जाएगा.

छात्राएं बांधेंगी राखी, शिक्षकों को भी करेंगी सम्मानित

समारोह के दौरान छात्राएं उपस्थित छात्रों की कलाई पर राखी बांधेंगी और उन्हें मिठाई खिलाकर भाईचारे का संदेश देंगी. इसके अलावा छात्राएं संस्थान के शिक्षकों को भी राखी बांधेंगी. संस्थान की ओर से छात्राओं को उपहार देकर उनका उत्साह बढ़ाया जाएगा.

संस्कार और चरित्र निर्माण पर जोर

संस्थान के संचालक ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान देना शिक्षा का पूरा उद्देश्य नहीं है. बच्चों में अनुशासन, जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और अच्छे संस्कार विकसित करना भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पर्व विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने का काम करते हैं. समारोह में भगवान श्रीराम के आदर्शों का उल्लेख करते हुए मर्यादा, संयम, कर्तव्य और सम्मान का संदेश भी दिया जाएगा.

पूर्व विद्यार्थियों को भी किया आमंत्रित

कार्यक्रम में एमटीएस कोचिंग सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है. आयोजकों ने स्पष्ट किया कि समारोह का उद्देश्य किसी पर व्यक्तिगत रिश्ता थोपना नहीं, बल्कि भाईचारे, सद्भाव, सम्मान और संस्कार की भावना को मजबूत करना है. संस्थान ने विद्यार्थियों से समारोह में उत्साहपूर्वक शामिल होने की अपील की है. आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन नई पीढ़ी को प्रेम, विश्वास और सम्मान जैसे मूल्यों से जोड़ने का माध्यम बनेगा.

ALSO READ: झारखंड विधानसभा की याचिका समिति ने हजारीबाग में विभिन्न याचिकाओं के लंबित मामलों की समीक्षा की

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *