मुख्य परीक्षा की कॉपी देखने को तरसे अभ्यर्थी, जेपीएससी दफ्तर के बाहर रात में भी धरने पर जमे

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश दिए जाने के बावजूद 11वीं से 13वीं जेपीएससी मुख्य परीक्षा...

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश दिए जाने के बावजूद 11वीं से 13वीं जेपीएससी मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों को उनकी उत्तरपुस्तिकाएं नहीं दिखा रहा है. जेपीएससी की इस टालमटोल की नीति के खिलाफ आक्रोशित अभ्यर्थी आयोग के सर्कुलर रोड स्थित कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं. छात्रों का यह प्रदर्शन रात में भी लगातार जारी रहा.

अदालत के आदेश के बावजूद नहीं दिख रही कॉपियां

प्रदर्शनकारी छात्रों का साफ कहना है कि जब अदालत का आदेश आ चुका है, तो आयोग आखिर किस कानून के तहत कॉपियां छिपा रहा है. हाल ही में विज्ञापन संख्या 01/2024 (11th to 13th JPSC) के तहत मुख्य परीक्षा देने वाले नवल किशोर महतो, रूपेश कुमार पाठक और धीरज कुमार सिंह समेत 20 अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. इस पर जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने सुनवाई की थी.

जेपीएससी के वकील ने दलील दी कि उत्तरपुस्तिका निरीक्षण की समय-सीमा समाप्त हो चुकी है. अदालत ने इस दलील को दरकिनार करते हुए छात्रों को जेपीएससी सचिव के समक्ष नया आवेदन देने को कहा था और आदेश दिया था कि जैसे ही यह आवेदन प्राप्त हो, सक्षम प्राधिकारी कानून के दायरे में छात्रों को अपनी कॉपियां देखने की अनुमति देने पर त्वरित निर्णय लें.

ALSO READ: नीलामी के बाद भी वाहन ट्रांसफर नहीं: झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन ने खरीदार पर दर्ज कराई FIR

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *