Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट में लॉकडाउन के दौरान रांची समेत कई जिलों में पेड़ों की अवैध कटाई मामले की सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार की जांच रिपोर्ट मांगी जहां अदालत ने प्रार्थी पक्ष के अधिवक्ता अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि मौजूदा महाधिवक्ता राजीव रंजन अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं और नए महाधिवक्ता के रूप में पदभार ग्रहण अभी तक नहीं होने के कारण समय दिया जाए. अदालत ने इसको रिकॉर्ड में रखते हुए.
लॉकडाउन में हुई थी अवैध कटाई
इस मामले को अगले सप्ताह सुनवाई के लिए रखा आपको, बताते चले की इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार मिश्रा ने खंडपीठ को बताया था कि लॉकडाउन के समय रांची, पलामू, गढ़वा, जामताड़ा, चाईबासा आदि जिलों के जंगल से अवैध रूप से हजारों पेड़ काटे गए काटे गये पेड़ों को 200 से अधिक ट्रकों में भर कर ले जाया गया.
इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को दी थी उन्होंने DGP को मामले में जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी. प्रार्थी द्वारा लगातार शिकायत दर्ज करायी जाती रही बाद में थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी मुख्यमंत्री ने CID से मामले की जांच कराने का निर्देश दिया था.
ALSO READ: रांची पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम चला रही है अतिक्रमण हटाओ अभियान



