Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़: अवैध नशा कारोबार के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Pakur: पुलिस द्वारा अवैध नशे कारोबारी के खिलाफ एक्शन जारी है. हिरणपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध नशे के कारोबार करने...

Pakur: पुलिस द्वारा अवैध नशे कारोबारी के खिलाफ एक्शन जारी है. हिरणपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध नशे के कारोबार करने वाले दो आरोपियों को ब्राउन शुगर और गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरजनी स्थित कृष्ण साहा के बंद पड़े घर में ब्राउन शुगर और गांजा बेचा जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. दरसल एसपी अनुदीप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि हिरणपुर थाना क्षेत्र के घाघरजनी स्थित कृष्ण साहा के बंद पड़े घर में अवैध रूप से ब्राउन शुगर और गांजा की खरीद -बिक्री की जा रही है.

एसडीपीओ पाकुड़ के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया

सूचना मिलते ही एसपी अनुदीप सिंह ने एसडीपीओ पाकुड़ के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया. गठित छापेमारी दल हिरणपुर थाना क्षेत्र के घाघरजनी स्थित बंद घर के पास पहुंचे, जहां पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे. इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा. साथ ही घर के तलाशी के दौरान पुलिस ने 25 पुड़िया ब्राउन शुगर और 1किलो 672 ग्राम गांजा सहित नशीले पदार्थों की तौल में इस्तेमाल करने वाले इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा एक मोटरसाइकिल बरामद किया है. गिरफ्तार दोनों आरोपी हिरणपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. फिलहाल अवैध नशे के खिलाफ पुलिस की करवाई जा रही है. SDPO कुमार गौरव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी.

AlsoRead:पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड : दर्ज नहीं हुआ राजा पीटर का बयान, अगली सुनवाई 3 जुलाई को

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *