Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गिट्टी लोड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा, चालक की मौत

Gumla: रायडीह प्रखंड क्षेत्र के मांझाटोली पावर हाउस के समीप बुधवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत...

Gumla: रायडीह प्रखंड क्षेत्र के मांझाटोली पावर हाउस के समीप बुधवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई. गिट्टी लोड ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट जाने से चालक उसके नीचे दब गया. गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार गिट्टी लोड कर एक ट्रैक्टर मांझाटोली की ओर से रायडीह जा रहा था. सुबह करीब 11 बजे पावर हाउस के समीप चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया.

ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर निकाला चालक को

हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना रायडीह थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला.

चिकित्सकों ने किया मृत घोषित, पुलिस कर रही जांच 

गंभीर रूप से घायल चालक को एंबुलेंस से सदर अस्पताल गुमला भेजा गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. चालक की पहचान और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल शव को सदर अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है तथा मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. अस्पताल प्रबंधन ने यूडी संबंधी सूचना गुमला थाना को भेज दी है. पुलिस पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराएगी और इसके बाद परिजनों को सौंपेगी. वहीं पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है.

ALSO READ : ‘हनीट्रैप’ का डिजिटल अवतार: 60 रुपये प्रति मिनट का गंदा खेल, अश्लील वीडियो चैट से युवा रोज गवां रहे 10 हजार   

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *