Click Here
Click Here
Click Here

ब्रेकिंग: केंद्रीय गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव निष्ठा तिवारी दो दिवसीय रांची दौरे पर, आपराधिक कानूनों की होगी समीक्षा

रांची: झारखंड में तीन नए आपराधिक कानूनों (बीएनएस, बीएनएसएस और बीएसए) के प्रभावी रूप से कार्य करने को लेकर केंद्र सरकार अब...

रांची: झारखंड में तीन नए आपराधिक कानूनों (बीएनएस, बीएनएसएस और बीएसए) के प्रभावी रूप से कार्य करने को लेकर केंद्र सरकार अब धरातल पर इसकी प्रगति की जांच करेगी. इसको लेकर भारत सरकार के गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव (आंतरिक सुरक्षा-II) निष्ठा तिवारी दो दिवसीय दौरे पर रांची आ रही हैं.

गृह विभाग ने शुरू की तैयारी

संयुक्त सचिव के रांची आगमन को लेकर झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी आधिकारिक तैयारी शुरू कर दी है. इस दौरे का मुख्य एजेंडा 19 और 20 फरवरी को राज्य में नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की विस्तृत समीक्षा करना है.

झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव ओम प्रकाश तिवारी ने डीजीपी को पत्र लिखकर सूचित किया है कि यह महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक पुलिस मुख्यालय में आयोजित की जाएगी.

बैठक के दौरान राज्य पुलिस द्वारा नए कानूनों को लागू करने में आ रही चुनौतियों, पुलिस अधिकारियों की ट्रेनिंग और बुनियादी ढांचे की प्रगति पर चर्चा होने की संभावना है. गृह विभाग ने डीजीपी को इस उच्चस्तरीय दौरे के लिए कई व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *