Click Here
Click Here
Click Here

बजट सत्र में कृषि मंत्री ने कहा- बाजार समिति में पर्याप्त मानव बल, 105 कर्मचारियों का काम रेंट वसूलना

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन बाजार समिति का मुद्दा उठा. विधायक सरयू राय ने बाजार समिति में खाली...

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन बाजार समिति का मुद्दा उठा. विधायक सरयू राय ने बाजार समिति में खाली पड़े पदों का मुद्दा सदन में उठाया. कहा कि बाजार समिति में स्वीकृत 900 पदों में से 795 पद खाली पड़े हैं, जिससे बाजार समिति के कामों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. सदन में पूछा कि क्या सरकार बाजार समिति को समाप्त करने का विचार रखती है.

इस पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि बाजारों की बंदोबस्ती जिला परिषद और नगर पंचायत के माध्यम से की जाती है. वर्तमान में बाजार समिति में पर्याप्त कार्यबल है, जिनका काम रेंटल वसूलना है. बाजार समिति को समाप्त करना उचित नहीं होगा. किसान हित में नियमावली गठित की जा रही है, जिसका उद्देश्य किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के साथ अच्छी कीमत दिलाना है.

चांडिल डैम के विस्थापितों के पुनर्वास की प्रक्रिया जारी

विधायक सविता महतो ने चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा सदन में रखा. 116 गांवों के विस्थापितों को सुविधा देने की मांग की. इस पर मंत्री हफीजुल अंसारी ने कहा कि प्रथम चरण में 183 मीटर से 185 मीटर लेवल के ऊपर के विस्थापितों के बीच 13.27 करोड़ का मुआवजा वितरित किया गया है. 22 गांवों के विस्थापितों को जगह दी गई है. शेष को मुआवजा देने की प्रक्रिया जारी है.

प्रदीप यादव ने जाहेर स्थान की घेराबंदी का मामला उठाया. इस पर चमरा लिंडा ने कहा कि विधायक द्वारा की गई 17 अनुशंसाओं को पूरा कर दिया गया है. पांच योजनाएं भी जल्द पूरी हो जाएंगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *