Palamu: जपला स्थित ए. के. सिंह कॉलेज में संचालित ऐड ऑन कोर्स के तहत कम्प्यूटर शिक्षा के सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. कॉलेज में कम्प्यूटर शिक्षा, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, टैक्सेशन, इंग्लिश स्पोकेन, व्यावहारिक एवं प्रयोजनमूलक हिन्दी शिक्षण तथा योग शिक्षा सहित छह प्रकार के ऐड ऑन कोर्स संचालित किए जाते हैं. वर्तमान में इन विषयों की 12वीं बैच की पढ़ाई पूर्ण हुई है.

कॉलेज के प्राचार्य ने की विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राम सुभग सिंह ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि आज के दौर में प्रायोगिक, व्यावहारिक एवं तकनीकी शिक्षा की महत्ता बढ़ गई है और इसके बिना विद्यार्थी आर्थिक जीवन को बेहतर ढंग से संचालित नहीं कर सकते. इसी उद्देश्य से कॉलेज प्रशासन द्वारा स्नातक के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों के लिए इन प्रमाण पत्रीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की व्यवस्था की गई है.
मौके पर ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर आईक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर डॉ. आलोक रंजन कुमार, कम्प्यूटर को-ऑर्डिनेटर प्रो. रवि कुमार, प्रशिक्षक निखिल कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह एवं विवेक कुमार उपस्थित थे. प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में रौनक कुमारी, खुश्बू कुमारी, चंचली कुमारी, सीमा कुमारी, संध्या कुमारी, अंजलि कुमारी, सुरूचि कुमारी, आरती कुमारी, अचन्तिका कुमारी, प्रीति कुमारी, गायत्री कुमारी, चंचला कुमारी, पिंकी कुमारी, निधि कुमारी, शोफिया नाज, रिंकी कुमारी, सिमरन कुमारी, प्रिया कुमारी, नंदनी कुमारी, दीपक कुमार एवं मो. इमरान आलम शामिल रहे.
यह भी पढ़ें: सरायकेला: खरसावां में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 1100 किलो जावा-महुआ व 40 लीटर चुलाई शराब जब्त
