Seraikela: खरसावां अधीक्षक उत्पाद के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध सतत कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में गुरुवार 28 मई को खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रीडिंग टोला, कातीदिरी में छापेमारी अभियान चलाया गया.

आसूचना पर हुई कार्रवाई
आसूचना संकलन के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने सुबह गांव में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान कुल 03 अवैध महुआ चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया. मौके से बड़े पैमाने पर शराब बनाने का सामान बरामद हुआ.
1100 किलो जावा महुआ जब्त
अभियान के क्रम में लगभग 1100 किलोग्राम जावा महुआ एवं 40 लीटर तैयार अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई. टीम ने जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया, जबकि तैयार शराब को विधिसम्मत रूप से जब्त कर लिया गया है. चुलाई में इस्तेमाल होने वाले ड्रम, भट्ठी व अन्य उपकरण भी नष्ट किए गए.
संचालकों पर होगा केस
इस संबंध में संबंधित चुलाई अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखण्ड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी के दौरान संचालक मौके से फरार हो गए.
प्रशासन सख्त
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर एवं सख्ती के साथ चलाया जाएगा. उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब से सामाजिक माहौल खराब हो रहा है. इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. छापेमारी दल में उत्पाद निरीक्षक, अवर निरीक्षक व सशस्त्र बल शामिल थे.
यह भी पढ़ें: कुआडीह में तेज आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था ठप, 24 घंटे से अंधेरे में गांव, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
