Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: विधायक सुखराम उरांव के निर्देश पर आयोजित ग्राम सभा में 1000 फीट नाली निर्माण पर बनी सहमति

Chaibasa: चक्रधरपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत चैनपुर अंतर्गत ग्राम चैनपुर में चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव के निर्देश पर ग्रामीणों द्वारा ग्राम सभा...

chakardharpur naali niramn

Chaibasa: चक्रधरपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत चैनपुर अंतर्गत ग्राम चैनपुर में चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव के निर्देश पर ग्रामीणों द्वारा ग्राम सभा का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता ग्राम मुंडा मेघनाथ होता ने की.

नाली के निर्माण के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई

बैठक में दिनेश कुम्भकार के होटल से हरिकीर्तन नापित के तालाब तक लगभग 1000 फीट लंबी नाली के निर्माण के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई. ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में नाली के अभाव में बरसात के दौरान जलभराव और आवागमन में काफी परेशानी होती है. इस समस्या के समाधान के लिए नाली निर्माण को आवश्यक बताते हुए सभी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव का समर्थन किया. ग्राम सभा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नाली निर्माण कार्य जल्द शुरू होने से जल निकासी की समस्या दूर होगी और क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी.

ये शामिल रहें 

बैठक में ग्राम मुंडा मेघनाथ होता, मुखिया साहेब हेमब्रम, पंचायत समिति सदस्य शत्रुघन प्रधान, स्वयंसेवक मुकेश कुम्भकार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. सभी ने गांव के विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने तथा जनहित के कार्यों को शीघ्र पूरा कराने पर बल दिया.

AlsoRead:रांची: लालपुर इलाके के गर्ल्स हॉस्टलों की होगी मैपिंग, थाना स्तर पर नियुक्त होंगे नोडल पदाधिकारी 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *