चाईबासा: पेट्रोल-डीजल की किल्लत की सूचना पर प्रशासन अलर्ट, SDO ने किया पंपों का औचक निरीक्षण

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के मार्गदर्शन में मंगलवार को सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो ने पुलिस बल के साथ...

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के मार्गदर्शन में मंगलवार को सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो ने पुलिस बल के साथ शहर के पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया. पेट्रोल और डीजल की किल्लत की सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई.

कई पेट्रोल पंपों का किया गया निरीक्षण

एसडीओ के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी और सदर अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार भी मौजूद रहे. अधिकारियों ने शहीद पार्क, बड़ी बाजार समेत अन्य स्थानों पर स्थित पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर उपलब्ध भंडारण की जानकारी ली.

रजिस्टर और स्टॉक की हुई जांच

निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने पेट्रोल पंपों पर आगत पंजी, बिक्री पंजी और स्टॉक पंजी का अवलोकन किया.

Also Read: रिम्स लैंड स्कैम में राजकिशोर और कार्तिक बड़ाइक ने ACB कोर्ट से मांगी बेल

सप्लाई चेन में कमी बताई वजह

जांच के बाद सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार वर्तमान में सप्लाई चेन में कमी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है.

घबराहट में जमाखोरी नहीं करने की अपील

एसडीओ ने आम लोगों से अपील की कि घबराहट के कारण किसी प्रकार की जल्दबाजी न करें. बेवजह ईंधन की जमाखोरी भी न करें. आवश्यकतानुसार ही वाहनों में ईंधन भरवाएं. प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और सप्लाई सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अफवाहों पर ध्यान न दें. किसी भी पेट्रोल पंप पर कालाबाजारी या अधिक दाम पर बिक्री की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *