चाईबासा : 19 जुलाई को होगी करम जावा बेड़हा की अहम बैठक, आयोजन की तैयारियों पर होगी चर्चा

Chaibasa : कुड़मी समुदाय की एकता और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक माने जाने वाले करम जावा बेड़हा की आयोजन समिति की महत्वपूर्ण...

दिनेश महतो

Chaibasa : कुड़मी समुदाय की एकता और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक माने जाने वाले करम जावा बेड़हा की आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 19 जुलाई रविवार को होगी. बैठक आसनतलिया स्थित करम जावा बेड़हा में आयोजित होगी. बैठक में करीब 30 गांवों के ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है. करम जावा बेड़हा के अध्यक्ष दिनेश महतो ने बताया कि बैठक में इस वर्ष आयोजित होने वाले विशाल सांस्कृतिक शोभायात्रा की तारीख तय करने के साथ-साथ कार्यक्रम की सफलता को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में SIR पर चर्चा के बहाने बुलाई गई एक बैठक में कुछ लोगों ने जल्दबाजी में करम जावा बेड़हा आयोजन समिति के समानांतर एक नई समिति का गठन कर दिया. जिससे समाज में विभाजन की स्थिति उत्पन्न हुई है. उनके अनुसार इस कदम से ग्रामीणों में नाराजगी है.

नई समीति में कई लोगों के नाम जोड़े गये

दिनेश महतो ने कहा कि नई समिति में कई बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों के नाम उनकी इच्छा और अनुपस्थिति में जोड़ दिया गया है. उनका दावा है कि संबंधित लोगों से संपर्क करने पर उन्होंने इसे अनुचित बताते हुए स्वीकार किया कि इससे समाज में विभाजन की स्थिति बन सकती है. उन्होंने कहा कि 19 जुलाई की बैठक में इस पूरे मामले पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया जाएगा.

 

ALSO READ : निलंबित IAS विनय चौबे की बेल पर 21 जुलाई को होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *