Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय में PG नामांकन के लिए 24 जून से आवेदन शुरू

Chaibasa: कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (PG) द्विवर्सी सत्र 2025–27 के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2026...

Kolhan University
कोल्हान विश्वविद्यालय

Chaibasa: कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (PG) द्विवर्सी सत्र 2025–27 के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2026 को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी. कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता के निर्देशानुसार CBCS (Honours/Programme) तथा FYUGP के तहत 6 सेमेस्टर की बैचेलर डिग्री प्राप्त विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे.

प्रथम मेधा सूची 15 जुलाई को होगी प्रकाशित

ऑनलाइन आवेदन 24 जून से 11 जुलाई 2026 तक चांसलर पोर्टल पर स्वीकार किए जाएंगे. प्रथम मेधा सूची 15 जुलाई को प्रकाशित होगी तथा नामांकन प्रक्रिया 24 जुलाई तक चलेगी. आवश्यकता पड़ने पर द्वितीय एवं तृतीय मेधा सूची भी जारी की जाएगी. कक्षाएं 10 अगस्त 2026 से प्रारंभ होंगी.

आवेदन शुल्क ST/SC अभ्यर्थियों के लिए ₹150 तथा General/OBC अभ्यर्थियों के लिए ₹200 निर्धारित किया गया है. विद्यार्थियों को आवेदन से पूर्व APAAR ID तैयार रखने की सलाह दी गई है. कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने पात्र विद्यार्थियों से समय पर आवेदन कर स्नातकोत्तर शिक्षा का लाभ उठाने की अपील की.

यह भी पढ़ें: चाईबासा: खेत की जुताई के दौरान पुराना बम मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने कब्जे में लेकर शुरू की जांच

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *