Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: तांतनगर में वृद्ध पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल

Chaibasa: तांतनगर ओपी क्षेत्र के छोटा पोखरिया गांव में मंगलवार शाम एक वृद्ध व्यक्ति पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप...

Chaibasa: तांतनगर ओपी क्षेत्र के छोटा पोखरिया गांव में मंगलवार शाम एक वृद्ध व्यक्ति पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल की पहचान शंभू पान (49) के रूप में हुई है. उन्हें इलाज के लिए तांतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंभू पान के घर रिश्तेदारों के आगमन की खुशी में एक पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान गांव का ही चुनमुन गोप (30) वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर शंभू पान से विवाद करने लगा. उपस्थित लोगों ने समझा-बुझाकर उसे शांत किया और वापस घर भेज दिया.

गंभीर स्थिति देखते हुए पुलिस ने घायल को भेजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद चुनमुन गोप चाकू लेकर दोबारा शंभू पान के घर पहुंचा और अचानक उनके सिर पर हमला कर दिया. हमले में शंभू पान गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान अवस्था में गिर पड़े. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घायल के पुत्र पिंटू पान ने तत्काल गांव के मुंडा को घटना की जानकारी दी. उनकी सलाह पर शंभू पान को तांतनगर ओपी लाया गया, जहां पुलिस ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया.

पुलिस ने घायल शंभू पान का लिखित बयान दर्ज कर लिया है. मामले में आरोपी चुनमुन गोप के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है.  तांतनगर ओपी पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय में PG नामांकन के लिए 24 जून से आवेदन शुरू

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *