चाईबासा: भाजपा मंडल की बैठक, मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर बनी रणनीति

Chaibasa: मझगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी कुमारडुंगी मंडल (पूर्वी एवं पश्चिमी) की संयुक्त बैठक मंगलवार को भाजपा कार्यालय में...

Chaibasa BJP Mandal
भाजपा मंडल की बैठक

Chaibasa: मझगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी कुमारडुंगी मंडल (पूर्वी एवं पश्चिमी) की संयुक्त बैठक मंगलवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सिंकु की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में भाजपा झारखंड प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुवर गगराई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सम्मानित भी किया गया.

मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर चर्चा

बैठक में मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया, कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और अपात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल न हो. इसके साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया. पूर्व मंत्री बड़कुवर गगराई ने कार्यकर्ताओं से मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण है.

बैठक में ये रहे उपस्थित 

बैठक में मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सिंकु, महामंत्री दामुराम पाठ पिंगुवा, वरिष्ठ कार्यकर्ता जागनाथ कोंडाकेल, ममता नायक, दीपक पोद्दार, सारनाथ दास, जगदीश बेहरा, सरोज नायक, बिकराम गगराई, उग्रसेन खंडाईत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: जनता दरबार में DC ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *