गिरिडीह: जनता दरबार में DC ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान

Giridih: जिले के DC रामनिवास यादव ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे...

गिरिडीह
DC ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Giridih: जिले के DC रामनिवास यादव ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने आवेदकों से सीधे संवाद कर संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए, कई मामलों का मौके पर ही समाधान भी किया गया.

बिजली, जमीन, पेंशन और राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें

जनता दरबार में बिजली बिल, भूमि विवाद, वृद्धावस्था व अन्य पेंशन योजनाएं, रोजगार, पारिवारिक विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड और जनसुविधाओं से संबंधित कई शिकायतें सामने आई. DC ने अधिकारियों को सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

समयबद्ध और पारदर्शी समाधान पर जोर

DC रामनिवास यादव ने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन मामलों का तुरंत समाधान संभव हो, उनका मौके पर ही निपटारा करें और बाकी मामलों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करें. साथ ही उन्होंने दोहराया कि जनता की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
ALSO READ: हजारीबाग: DVC के 79वें स्थापना दिवस पर विस्थापितों ने मनाया ‘बलिदान दिवस’, पूर्वजों के त्याग को किया नमन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *