Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या कर आत्महत्या का दिया रूप, प्रेमी समेत माता-पिता गिरफ्तार

Bermo: जरीडीह थाना क्षेत्र में युवती की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग...

Bokaro

Bermo: जरीडीह थाना क्षेत्र में युवती की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी. मामले में पुलिस ने मृतका के प्रेमी समेत उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

जंगल किनारे मिला था युवती का शव

बेरमो अनुमंडल के जरीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बनचास टोला चट्टीगोड़ा के जंगल किनारे 5 अगस्त को करीब 20 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ था. मृतका की पहचान तेनुघाट ओपी क्षेत्र के पिठोरिया निवासी आरती हेम्ब्रम के रूप में हुई. घटना के बाद मृतका की मां बुंदी देवी के आवेदन पर जरीडीह थाना में कांड संख्या 133/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी.

वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सुलझाया मामला

बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जरीडीह सर्किल के पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा किया. बेरमो एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारी सामने आई.

शादी का झांसा देकर घर लाया था प्रेमी

पुलिस के अनुसार मृतका आरती हेम्ब्रम और आरोपी मनोज मरांडी के बीच पिछले डेढ़ साल से प्रेम संबंध था. 2 अगस्त को मनोज शादी का झांसा देकर आरती को अपने घर ले आया था. हालांकि मनोज के माता-पिता युवती को घर में रखने के पक्ष में नहीं थे. वहीं युवती मनोज के साथ रहने पर अड़ी हुई थी और वापस जाने को तैयार नहीं थी.

हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाने का आरोप

पुलिस के अनुसार इसी विवाद के बाद 4 अगस्त की शाम आरोपियों ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से गमछे के सहारे लटका दिया गया.

प्रेमी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने मृतका के प्रेमी मनोज मरांडी (19 वर्ष), उसके पिता नाजीर मरांडी (60 वर्ष) और मां सरस्वती देवी (55 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में तेनुघाट उपकारा भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उनके घर से मृतका का मोबाइल फोन और कपड़ों से भरा बैग भी बरामद किया है.

ALSO READ: झारखंड शराब घोटाला: हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद ACB के समक्ष पेश हुए नक्सजेन CEO अरुण सिंह, पूछताछ जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *