Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड मतदाता सूची ड्राफ्ट: 63 लाख से अधिक मतदाताओं को जारी किए जाएंगे सत्यापन नोटिस

Ranchi: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) कार्यालय, झारखंड द्वारा जारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) बुलेटिन के अनुसार राज्य में वर्तमान मतदाता सूची के...

Jharkhand voter list draft: Verification notices to be issued to over 63 lakh voters

Ranchi: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) कार्यालय, झारखंड द्वारा जारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) बुलेटिन के अनुसार राज्य में वर्तमान मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन कर दिया गया है. जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 2.21 करोड़ दर्ज की गई है.सुचिता और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने के उद्देश्य से निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी स्तर पर व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जाएगा.

इसके तहत विभिन्न श्रेणियों में चिन्हित कुल

– 63.24 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजकर उनके दस्तावेजों और जानकारियों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा. प्रशासन द्वारा नोटिस भेजने के लिए मुख्य रूप से कई श्रेणियां निर्धारित की गई हैं.

– नो मैपिंग वाले मतदाता: ऐसे कुल 1403205 मतदाता चिन्हित किए गए हैं, जिनका सत्यापन मैपिंग न होने के कारण किया जाना अनिवार्य है.

– जनांकिकीय सम प्रविष्टियां: डेमोग्राफिक सिमिलर एंट्रीज (एक से अधिक स्थानों पर समान विवरण) के आधार पर 3,65,684 मतदाताओं की पहचान की गई है, जिन्हें जांच के लिए नोटिस भेजा जाएगा.

– तार्किक विसंगति: डेटा में तार्किक विसंगतियों के आधार पर सबसे अधिक 45,55,227 मतदाताओं के विवरण का सत्यापन किया जाना है.

– अन्य आवेदन व जांच प्रक्रिया: वर्तमान में इन्यूमरेशन फॉर्म की जांच के तहत ऐसे मतदाताओं की संख्या शून्य है। हालांकि, यदि जांच के दौरान ERO स्तर पर किसी मतदाता की पात्रता पर संदेह होता है, तो उन्हें नोटिस जारी किया जा सकता है.

ALSO READ : लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा. सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *