Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा : पोड़ाहाट जंगल में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़

Chaibasa : जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल स्थित पोड़ाहाट जंगल में केड़ाबीर के पास मंगलवार को सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़...

Chaibasa : जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल स्थित पोड़ाहाट जंगल में केड़ाबीर के पास मंगलवार को सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई है. हालांकि इस घटना में न कोई नक्सली मारा गया न ही सुरक्षाबलों को कोई हानि हुई है.
उल्लेखनीय है कि कोबरा 209 बटालियन के जवान पिछले दो दिनों से सोनुआ, गोइलकेरा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में सर्च अभियान चला रहे थे. कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान जवानों का नक्सलियों से आमना सामना हो गया. इसके बाद दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई. उल्लेखनीय हैं कि सारंडा और कोल्हान के जंगल में मिसिर बेसरा समेत कई नक्सली सक्रिय है. जिसके खिलाफ सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

 

ALSO READ : नकली कैस्ट्रॉल मोबिल बेचने के आरोपी को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *