Chaibasa: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) एवं जिला प्रशासन पश्चिमी सिंहभूम के संयुक्त तत्वावधान में 23 जून 2026 को चक्रधरपुर नगर परिषद स्थित विवाह मंडप में ऊर्जा मेला का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 11:30 बजे होगा. ऊर्जा मेला में सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. वहीं चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, खरसावां विधायक दशरथ गागराई तथा मनोहरपुर विधायक जगत माझी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में नगर परिषद चक्रधरपुर के अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं उपाध्यक्ष विजय कुमार साव सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होंगे. आयोजन को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल चक्रधरपुर ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों को आमंत्रित किया है.
यह भी पढ़ें: मदद करना पड़ा भारी: हॉस्टल से निकाली गई छात्रा की पैरवी की, तो मां ने घर में घुसकर महिला को पीटा, ‘डायन’ भी बोला



