Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर: शीतला माता पूजा के चौथे दिन भक्तों ने किए मां शेरावाली और मां काली के दर्शन

Chakradharpur: हरिजन बस्ती में आयोजित शीतला माता पूजा के चौथे दिन धार्मिक आस्था और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला. पूजा...

Chakradharpur
शीतला माता पूजा

Chakradharpur: हरिजन बस्ती में आयोजित शीतला माता पूजा के चौथे दिन धार्मिक आस्था और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला. पूजा के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने मां शेरावाली और मां काली के स्वरूप के दर्शन किए. इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा स्थल पहुंचे और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया.

पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि शीतला माता पूजा के दौरान प्रतिदिन माता के विभिन्न स्वरूपों की झांकी प्रस्तुत की जा रही है. मां शेरावाली और मां काली के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. पूरे क्षेत्र में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालुओं ने माता से सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की.

यह भी पढ़ें: मदद करना पड़ा भारी: हॉस्टल से निकाली गई छात्रा की पैरवी की, तो मां ने घर में घुसकर महिला को पीटा, ‘डायन’ भी बोला

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *