Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: जिला उज्ज्वला योजना समिति की बैठक आयोजित, उपायुक्त ने सभी लाभुकों का ई-केवाईसी सत्यापन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में जिला उज्ज्वला योजना समिति की बैठक आयोजित की...

Chaibasa DC
उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई बैठक

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में जिला उज्ज्वला योजना समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, लाभुकों को नियमित रूप से एलपीजी गैस उपलब्ध कराने तथा विभिन्न लंबित मामलों की समीक्षा की गई. बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं तेल विपणन कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया, कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभुकों का ई-केवाईसी सत्यापन अभियान चलाकर शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाए. उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी सत्यापन से लाभुकों की जानकारी अद्यतन होगी तथा उन्हें योजना का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त होता रहेगा. इसके अलावा, जिले में व्यवसायिक गैस सिलेंडर व घरेलू गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया गया.

विशेष शिविर आयोजित करने पर दिया गया जोर

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन लाभुकों का ई-केवाईसी सत्यापन अभी तक नहीं हुआ है, उन्हें जागरूक करते हुए शीघ्र सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराई जाए. इसके लिए प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा गैस एजेंसियों के माध्यम से विशेष शिविर आयोजित करने पर भी बल दिया गया. बैठक में उज्ज्वला योजना के अंतर्गत नए एवं पुराने लाभुकों की स्थिति, रिफिलिंग की प्रगति तथा योजना से संबंधित अन्य बिंदुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. उपायुक्त ने कहा कि पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सभी संबंधित विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

बैठक में पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, तेल विपणन कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनावः RJD-माले के 6 विधायक, जिनकी कुंडली पढ़ रहे हैं राजनीतिक ज्योतिषी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *