Chaibasa: तीन दिवसीय श्रीश्री राजराजेश्वरी शीतला माता पूजा का शुभारंभ, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Chaibasa: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-10 स्थित पंडितहाता में रविवार से तीन दिवसीय श्रीश्री राजराजेश्वरी शीतला माता पूजा का शुभारंभ भव्य...

Sri Sri Rajarajeshwari Shitala
Chaibasa: Three-day Sri Sri Rajarajeshwari Shitala Mata Puja begins

Chaibasa: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-10 स्थित पंडितहाता में रविवार से तीन दिवसीय श्रीश्री राजराजेश्वरी शीतला माता पूजा का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ. श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ शोभायात्रा में हिस्सा लिया. ढाक, ढोल और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुन पर माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा.

शोभायात्रा मुक्तिनाथ धाम मंदिर से शुरू होकर सोनुआ रोड, पुरानी बस्ती, राजबाड़ी रोड, टाउन काली मंदिर, मेन रोड, पवन चौक, बाटा रोड और कपड़ा पट्टी होते हुए पंडितहाता पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई.

14 जुलाई को होगा प्रतिमा विसर्जन

आयोजन समिति के अनुसार, तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन 12 से 14 जुलाई तक चलेगा. प्रतिमा को श्रद्धालु आकाश कुमार, गोलू सिंह और रौनक ठाकुर ने अपने कंधों पर उठाकर शोभायात्रा में शामिल किया. तीनों श्रद्धालु पूरे आयोजन के दौरान माता की सेवा का दायित्व भी निभाएंगे. पूजा-अनुष्ठान को वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न कराने के लिए पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से पंडित सुधाकर राय और पंडित मूर्ति राय पहुंचे हैं. आयोजन का समापन 14 जुलाई को प्रतिमा विसर्जन के साथ होगा.

2023 से हो रहा है आयोजन

आयोजन समिति ने बताया कि पंडितहाता में श्रीश्री राजराजेश्वरी शीतला माता पूजा की शुरुआत वर्ष 2023 में हुई थी. तब से यह आयोजन हर वर्ष श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है. समिति ने बताया कि क्षेत्रवासियों का इस धार्मिक आयोजन में लगातार भरपूर सहयोग और सहभागिता मिल रही है.

ALSO READ: कोडरमा : रेशमा गजमाई की मौत मामले में पति को भेजा गया जेल, खून के निशान गायब होने पर उठे सवाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *