कोडरमा : रेशमा गजमाई की मौत मामले में पति को भेजा गया जेल, खून के निशान गायब होने पर उठे सवाल

Koderma : भंडरा स्थित मिटको कॉलोनी में 35 वर्षीय रेशमा गजमाई की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने पति सुनील गजमाई को...

रेशमा गजमाई की मौत

Koderma : भंडरा स्थित मिटको कॉलोनी में 35 वर्षीय रेशमा गजमाई की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने पति सुनील गजमाई को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. जिसके बाद मृतका के माता-पिता दोनों बच्चों के साथ अंतिम संस्कार के लिए नेपाल रवाना हो गए. थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति द्वारा शराब के नशे में पत्नी को धक्का देने से उसके सर में गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है. पुलिस के अनुसार चोट लगने के बाद आरोपी ने जख्म पर कपड़ा बांध दिया था. जिससे खून बहना रुक गया।.बाद में वह घर से चला गया और लौटने पर महिला को अस्पताल ले गया. इसके बाद शव को नेपाल ले जाने की तैयारी कर रहा था. लेकिन सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया. मामले में चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.

महिला के सर में एक उंगली चौड़ा व गहरा जख्म मिला

हालांकि जांच के दौरान कई ऐसे तथय सामने आए है, जिनसे मामला अब भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. महिला के सिर के बीचों-बीच करीब एक उंगली चौड़ा और गहरा जख्म मिला, लेकिन उसके कपड़े और शरीर पर खून का स्पष्ट निशान नहीं मिला. जिस कपड़े से जख्म बांधने की बात पुलिस कह रही है, वह भी अब तक बरामद नहीं हो सका है. ऐसे में गंभीर चोट के बावजूद रक्त के निशान नहीं मिलने को लेकर कई सवाल बन रहे है.

अस्पताल ले जाने के पहले ही हुई थी महिला की मौत

पुलिस का कहना है कि महिला की मौत अस्पताल ले जाने से कई घंटे पहले ही हो चुकी थी. ऐसे में घटना के बाद से अस्पताल पहुंचाने तक के घटनाक्रम, घटनास्थल की स्थिति और साक्ष्यों के संरक्षण को लेकर भी जांच जारी है. फिलहाल पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पति के विरुद्ध कार्रवाई की है. जबकि अन्य सभी पहलुओं की भी जांच जारी रहने की बात कही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी.

 

ALSO READ : झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘मंईयां सम्मान दिवस’ पर एक साथ मिलेगा योजना का पैसा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *