Chaibasa: झारखंड आंदोलन के सक्रिय सिपाही एवं आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) के वरिष्ठ नेता दामू बानरा के निधन पर पश्चिमी सिंहभूम सहित पूरे कोल्हान क्षेत्र में शोक की लहर है. उनके निधन की खबर मिलते ही विभिन्न राजनीतिक,सामाजिक एवं जनसंगठनों के प्रतिनिधियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे झारखंड आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति बताया.
अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर लंबे समय तक संघर्ष किया
दामू बानरा झारखंड राज्य आंदोलन के दौरान सक्रिय भूमिका निभाने वाले नेताओं में शामिल थे. उन्होंने अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर लंबे समय तक संघर्ष किया तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर निरंतर सक्रिय रहे. उनके योगदान को क्षेत्र के लोगों द्वारा हमेशा याद किया जाएगा. शोक व्यक्त करने वाले नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की. उन्होंने कहा कि दामू बानरा का संघर्ष, समर्पण और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी.
AlsoRead:पूर्व मंत्री मन्नान मलिक का निधन, कांग्रेस मुख्यालय में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
