पलामू: औचक निरीक्षण में खुलासा, दो खाद दुकानों के लाइसेंस रद्द करने के निर्देश

Palamu: जिला परिषद की बैठक के दौरान सदस्यों ने खाद, खासकर यूरिया की कालाबाजारी और किसानों को समय पर खाद-बीज नहीं मिलने...

पलामू
राधाकृष्ण किशोर ,वित्त मंत्री

Palamu: जिला परिषद की बैठक के दौरान सदस्यों ने खाद, खासकर यूरिया की कालाबाजारी और किसानों को समय पर खाद-बीज नहीं मिलने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था. शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मामले की जांच के लिए खुद मोर्चा संभाला.

मंत्री ने किया खाद दुकानों का औचक निरीक्षण

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने डाल्टनगंज के छह मुहान स्थित कई खाद विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया. जांच के दौरान दुकानों पर रेट चार्ट नहीं होने, यूरिया के स्टॉक में अनियमितता और जमाखोरी जैसी शिकायतें सही पाई गई.

400 से ज्यादा यूरिया बोरी होने के बावजूद किसानों को नहीं मिली खाद

निरीक्षण में सामने आया कि न्यू कोमल खाद बीज भंडार को करीब 1 लाख 3 हजार रुपये मूल्य की 400 से अधिक यूरिया की बोरियां आवंटित की गई थीं. इसके बावजूद खाद लेने पहुंचे किसानों को यूरिया उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर वापस भेज दिया गया. जांच में यह भी बात सामने आई कि कुछ दुकानदारों ने खाद का स्टॉक दुकान में रखने के बजाय गोडाउन में छिपाकर रखा था, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

दो खाद दुकानों पर कार्रवाई के आदेश

अनियमितताओं को देखते हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने जिला कृषि पदाधिकारी को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया. उन्होंने भोला खाद बीज भंडार और न्यू कोमल खाद बीज भंडार के लाइसेंस रद्द करने का आदेश दिया.

ALSO READ: जामताड़ा : क्रेडिट कार्ड के नाम पर 4.04 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, नकद राशि बरामद

किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नही: मंत्री

वित्त मंत्री ने कहा कि पलामू हमेशा से सुखाड़ प्रभावित क्षेत्र रहा है. ऐसे में किसानों के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उन्होंने साफ कहा कि खाद-बीज की कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *