हजारीबाग में वट सावित्री पूजा पर चेन छिनतई, एक जांबाज महिला ने खदेड़कर लुटेरे को दबोचा

Hazaribagh:धार्मिक नगरी हजारीबाग में वट सावित्री पूजा के पावन अवसर पर आज सुबह से ही महिलाओं के गले से सोने के गहने...

Hazaribagh:धार्मिक नगरी हजारीबाग में वट सावित्री पूजा के पावन अवसर पर आज सुबह से ही महिलाओं के गले से सोने के गहने और चेन छिनतई की कई सूचनाओं से हड़कंप मचा रहा. त्योहार के माहौल में सक्रिय हुए शातिर चोरों ने अलग-अलग इलाकों में महिलाओं को निशाना बनाया. लेकिन इसी बीच शहर में एक ऐसी घटना घटी, जिसने अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए. एक स्कूटी सवार जांबाज महिला ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने गले से चेन और हैंडबैग छीनकर भाग रहे शातिर चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया.

बहादुर महिला ने फिल्मी अंदाज में किया पीछा

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला अपनी स्कूटी से जा रही थी, तभी घात लगाए बैठे उच्चके ने अचानक हमला कर उनके गले से सोने की चेन और हाथ से हैंडबैग झपट लिया और भागने लगा. आम तौर पर ऐसी घटनाओं में महिलाएं सहम जाती हैं, लेकिन इस बहादुर महिला ने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने तुरंत सूझबूझ दिखाई और शोर मचाते हुए अपनी स्कूटी से ही चोर का पीछा करना शुरू कर दिया. महिला के साहस और लगातार शोर मचाने के कारण चोर घबरा गया. कुछ ही दूरी पर महिला ने स्थानीय लोगों के सहयोग से भाग रहे चोर को रंगे हाथों दबोच लिया.

पगमिल का रहने वाला है पकड़ा गया चोर

बहादुर महिला द्वारा पकड़े जाने के बाद वहां भारी भीड़ जमा हो गई. गुस्साए लोगों ने चोर की जमकर धुनाई भी की. पूछताछ में पकड़े गए चोर ने अपना नाम अरबाज खान बताया है, जो हजारीबाग के पगमिल इलाके का रहने वाला है.

AlsoRead:‘महंगाई से जल रही जनता, सत्ता विदेश यात्रा में व्यस्त’- कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *