Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2/3 पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

मृतक की पहचान कराने का प्रयास
रेलवे पुलिस द्वारा मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल व्यक्ति के पास से कोई स्पष्ट पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस आसपास के लोगों और यात्रियों से पूछताछ कर रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके. प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो तत्काल रेलवे पुलिस या संबंधित प्रशासन को सूचित करें, ताकि शव की पहचान कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके.
Also Read : माइनिंग के लिए रैयती जमीन मालिकों को प्रलोभन देने की कवायद तेज, क्षेत्र में बना चर्चा का विषय
