Chaibasa: टेबो घाटी स्थित प्रसिद्ध हिरणी जलप्रपात लगातार बारिश के बाद पूरे उफान पर है. करीब 120 फीट ऊंचाई से गिरता जलप्रवाह इन दिनों बेहद मनमोहक नजर आ रहा है, जिसे देखने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं.
झारखंड समेत पड़ोसी राज्यों से पहुंच रहे पर्यटक
घने जंगलों और हरियाली के बीच स्थित हिरणी जलप्रपात का नजारा बारिश के मौसम में और भी आकर्षक हो गया है. पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के साथ तस्वीरें और वीडियो भी बना रहे हैं.
सुरक्षा के मद्देनजर झरने के करीब जाने पर रोक
लगातार बारिश से जलप्रपात के आसपास पानी का बहाव तेज हो गया है. इसे देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों के झरने के बिल्कुल निकट जाने पर रोक लगा दी है, सुरक्षा कर्मी लोगों को सुरक्षित दूरी से ही जलप्रपात देखने की सलाह दे रहे हैं.
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने पर्यटकों से सेल्फी या रोमांच के लिए सुरक्षा घेरे को पार नहीं करने और सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.
