चक्रधरपुर: मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता पर जोर, LRDC ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Chakradharpur: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मंगलवार को प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के...

Chakradharpur
चुनाव पाठशाला कार्यक्रम

Chakradharpur: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मंगलवार को प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत BLO एवं BLA-2 की संयुक्त बैठक और चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान अनुपस्थित, मृत, स्थानांतरित एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची का सार्वजनिक वाचन किया गया.

मतदान केंद्रों का दौरा कर पुनरीक्षण कार्यों का लिया गया जायजा

निरीक्षण के क्रम में LRDC जित्रा मूर्मू ने मकरंडा सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने BLO, BLO सुपरवाइजर एवं स्वयंसेवकों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ अभियान संचालित करने का निर्देश दिया. LRDC ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना सभी संबंधित कर्मियों की जिम्मेदारी है. उन्होंने आम नागरिकों से भी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की. मौके पर BLO सुपरवाइजर अजय कुमार सहित संबंधित बीएलओ उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: बेरमो: जरंगडीह रेलवे साइडिंग में ‘जीरो कोल लीकेज’ अभियान के दौरान CISF टीम पर कोयला चोरों का हमला, ASI गंभीर रूप से घायल

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *