Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

Chakradharpur: अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3200 किलो जावा महुआ जब्त, 6 भट्टियां ध्वस्त

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में अवैध देशी शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. चक्रधरपुर...

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में अवैध देशी शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. चक्रधरपुर थाना और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम पकुआबेड़ा में छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया.

3200 किलो जावा महुआ और 60 लीटर शराब बरामद

संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान टीम ने मौके से करीब 3200 किलो जावा महुआ और 60 लीटर तैयार अवैध चुलाई शराब बरामद की. कार्रवाई के दौरान जब्त की गई पूरी सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

6 अवैध भट्टियां ध्वस्त, कारोबारी फरार

टीम ने संजय नदी किनारे संचालित हो रही 6 अवैध चुलाई भट्टियों को भी ध्वस्त कर दिया. छापेमारी की भनक लगते ही कारोबारी मौके से फरार हो गए. उत्पाद निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. पकुआबेड़ा लंबे समय से अवैध महुआ शराब का गढ़ बना हुआ था.

ALSO READ: पंचायतों के सशक्तिकरण से ही राज्य के विकास का मार्ग होगा प्रशस्त — दीपिका पांडे सिंह

आगे भी जारी रहेगा अभियान, लोगों से अपील

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण और कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. चुनाव से पहले जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

उत्पाद विभाग ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि अपने गांव-टोले में चल रही अवैध शराब की भट्ठियों या बिक्री की सूचना तुरंत थाना या उत्पाद विभाग के टोल फ्री नंबर पर दें. सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी.

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, एसआई राजेश महतो और उत्पाद विभाग के जवान शामिल थे. मामले में अज्ञात कारोबारियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *